सर्दियों का मौसम आ गया है, और बीते दिनों में मौसम में काफी तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है, वहीं दूसरी तरफ कोहरे भी समय के साथ-साथ अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है।
ऐसी स्थिति उन लोगों के लिए अधिक चैलेंजिंग हो जाती है। जिन्हें अपने रोजमर्रा की जिंदगी में हर दिन सफर करना पड़ता है। एक तरफ उन्हे ठंड के वजह से बीमार पड़ने का डर सताती है, तो दूसरी तरफ कोहरे की वजह से कोई दुर्घटना होने की।
तो आइए जानते हैं, ठंड और कोहरे से सुरक्षा के कुछ ऐसे उपायों के बारे में, जिसे अपनाकर हम इन संभावनों से खुद को सुरक्षित रख सकते है —
- गर्म कपड़े से शरीर को कवर करें : ठंड में जब भी घर से बाहर निकले खुद को ऊनी कपड़ों से कवर करें। टोपी और दस्ताने जरूर लगाएँ।
- गुनगुना पानी पिएं : कोशिश करें कि घर से बाहर निकलते समय हल्के गुनगुना पानी या हर्बल चाय पिएं। जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- कोहरे के विषय में जानकारी : अपने क्षेत्र में कोहरे के सामान्य पैटर्न को जानें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि कोहरा कब छा सकता है, और कितने समय तक रह सकता है।
- वाहन चलाते समय : अपने वाहन के शीशे साफ रखें। इससे आपको बेहतर दृश्यता मिल सकेगी। अपने वाहन को धीमी गति से चलाएं। इससे आपात स्थिति में आपको ब्रेक लगाने मेें आसानी होंगी।
- सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें : प्रयास रखें कि कोहरे में वाहन चलाने के बजाय बस, ट्रेन या मेट्रो का उपयोग करें ये अधिक सुरक्षित हो सकता है।