ज्ञात हो कि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा इसी साल 24 सितंबर को राघव चड्ढा के साथ उदयपुर के एक होटल में शाही अंदाज में शादी की थी।
उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीरे साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा —
जीवनभर के लिए अपने सांता पर निर्भर हूं।
जिसमें टैग लोकेशन लंदन, यूनाइटेड किंगडम है।
इस तस्वीर में परिणीती ने जहाँ मैचिंग बूट्स के साथ लंबा काला ट्रेंच कोट पहना हुआ है। वही उसके इश्कजादे ने काला कोट, बेज रंग की पैंट और भूरे रंग के जूते पहन रखा है।
जिसमें परिणीति अपनी प्यारी सी मुस्कान बिखरते हुए राघव की ओर देख रही हैं। साथ ही राघव भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
इसे यह पता चला है, कि यह कपल अपना पहला क्रिसमस लंदन में मना रहा है। बता दे की इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के 44.2 मिलियन फॉलोअर्स है।
साथ ही आपको बताते चले की जहां लास्ट टाइम परिणीति को मिशन रानीगंज मूवी में देखा गया था। वही उसकी आने वाली फिल्म अमर सिंह चमकीला है।